Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match Satta Bazar Favorite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद रिशेड्यूल किया गया है. यह वही शहर है जहां इस समय श्रीलंकाई टीम ठहरी हुई है. इस दर्दनाक घटना के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और श्रीलंका टीम के कुछ खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Winner Prediction: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऐसे में अब यह दूसरा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी जरूरी हो गया है. दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी. पाकिस्तान दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अजेय 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. पिछले मैच में जीत से पाकिस्तान का आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा और वे घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेंगे. पाकिस्तान की नजरें इस सीरीज को जल्दी खत्म करने पर टिकी होंगी. दूसरी ओर श्रीलंका के लिए यह मुकाबला किसी 'करो या मरो' से कम नहीं है. यदि श्रीलंका यह मैच हार जाते हैं, तो उनके हाथ से सीरीज फिसल जाएगा.

दोनों टीमों का वनडे सीरीज में अब तक का प्रदर्शन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में मात दी. जिसके बाद अब अगले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड (PAK vs SL ODI Head To Head)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 158 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 94 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 59 मैच में जीत मिली है. एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा हैं. चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs SL Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SL Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन श्रीलंका की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.