क्रिकेट

Sanju Samson to Join CSK? सीएसके में शामिल होंगे संजू सैमसन! IPL 2026 से पहले फिर गर्मी पकड़ीं ट्रेड की चर्चाएं, चेन्नई सुपर किंग्स ने बदले में पेश किया अपना स्टार खिलाड़ी

जब पहली बार सैमसन के RR छोड़ने की खबरें आई थीं, तब CSK उन टीमों में से एक थी जो उन्हें लेने में सबसे ज्यादा रुचि रखती थी. उस वक्त बातचीत रुक गई थी, लेकिन अब यह डील फिर से चर्चा में आ गई है और खबरों के मुताबिक CSK ने सैमसन के बदले अपने एक स्टार क्रिकेटर को ऑफर किया है.

Sanju Samson to Join CSK? सीएसके में शामिल होंगे संजू सैमसन! IPL 2026 से पहले फिर गर्मी पकड़ीं ट्रेड की चर्चाएं, चेन्नई सुपर किंग्स ने बदले में पेश किया अपना स्टार खिलाड़ी
Sanju Samson(Photo Credits: @100off40/X)

Indian Premier League 2026 Trade Window: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की रिटेंशन डेडलाइन नजदीक आ चुकी है. फैन्स इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इस बार कुछ बड़े नाम अपनी फ्रेंचाइजी से रिलीज़ हो सकते हैं, जिससे आगामी नीलामी रोमांचक बनने वाली है. इसी बीच टीमें अपने कुछ खिलाड़ियों को आपस में ट्रेड करने की कोशिशों में जुटी हैं ताकि नीलामी से पहले बेहतर सौदा तय किया जा सके. इस दौरान संजू सैमसन, केएल राहुल समेत कई बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, जिन्हें किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रेड किया जा सकता है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टीम छोड़ना चाहते हैं, जिसके बाद कई अन्य फ्रेंचाइजी भी उन्हें अपने खेमे में लाने की कोशिश में लग गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बिक्री पर मंडरा रहा सस्पेंस, गौतम अडानी, आदर पूनावाला  के बाद इस दिग्गज की पड़ी नजर

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के साथ संजू सैमसन के बदले में स्वैप डील करना चाहती है. हालांकि यह बातचीत कुछ समय के लिए ठंडी पड़ गई थी. अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने की चर्चा फिर से तेज हो गई है. जब पहली बार सैमसन के RR छोड़ने की खबरें आई थीं, तब CSK उन टीमों में से एक थी जो उन्हें लेने में सबसे ज्यादा रुचि रखती थी. उस वक्त बातचीत रुक गई थी, लेकिन अब यह डील फिर से चर्चा में आ गई है और खबरों के मुताबिक CSK ने सैमसन के बदले अपने एक स्टार क्रिकेटर को ऑफर किया है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले हाल ही में लंदन से मुंबई पहुंचे हैं और वे अब सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजियों से भी बातचीत शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2025 07:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).