क्रिकेट

India vs PAK CWC 2019: ICC को सचिन तेंदुलकर ने दिया मजेदार जवाब- रोहित शर्मा के शॉट से हुई थी तुलना

रोहित शर्मा ने पाक के खिलाफ हसन अली की गेंद पर एक ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्लैश कर छक्का मारा. लोगों ने इस शॉट की तुलना 2003 विश्व कप में PAK के खिलाफ ही सचिन तेंदुलकर द्वारा मलिक की गेंद पर ऑफ स्टम्प के बाहर किए गए स्लैश से की. इस पर सचिन ने अपना जबाव दिया और लिखा, "हम दोनों भारत से हैं और एक ही शहर आमची मुंबई से हैं। इसलिए हैड्स मैं जीता और टेल्स तुम हारे."

India vs PAK CWC 2019: ICC को सचिन तेंदुलकर ने दिया मजेदार जवाब- रोहित शर्मा के शॉट से हुई थी तुलना
सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: Facebook)

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने बीते रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में हसन अली की गेंद पर एक ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्लैश कर छक्का मारा. लोगों ने इस शॉट की तुलना 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही सचिन तेंदुलकर द्वारा शोएब मलिक की गेंद पर ऑफ स्टम्प के बाहर किए गए स्लैश से की. सचिन ने उस पर गेंद पर भी छक्का मारा था. इस पर आईसीसी ने एक ट्वीट किया और लिखा कि, "सचिन 2003 में और रोहित 2009 में- किसने बेहतर शॉट खेला."

इस पर सचिन ने अपना जबाव दिया और लिखा, "हम दोनों भारत से हैं और एक ही शहर आमची मुंबई से हैं। इसलिए हैड्स मैं जीता और टेल्स तुम हारे."

सचिन ने अख्तर पर वो शॉट सेंचुरियन में खेला था और रोहित ने हसन पर शॉट मैनचेस्टर में खेला। दोनों शॉट देखने में एक ही जैसे लग रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2019 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).