भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा बनने जा रहे हैं पिता, बोले- इस पल का मुझे बेसब्री से था इंतजार

मीडिया में कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि भारतीय वनडे और T20 फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पापा बनने वाले हैं.

रोहित शर्मा और रितिका (Photo Credit: Instagram)

मीडिया में कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि भारतीय वनडे और T20 फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पापा बनने वाले हैं. अब इस खबर पर रोहित शर्मा ने भी मुहर लगा दी है. जी हां रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है. माइकल क्लार्क के साथ इस इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि वो पापा बनने वाले हैं और इस पल का उन्हें बेसब्री से इंतजार है.

रोहित शर्मा ने इसके अलावा ये भी बताया कि जब ये गुड न्यूज उन्होंने टीम के बाकी साथियों को दी तो उनका रिऐक्शन कैसा था. रोहित के इस इंटरव्यू का छोटा सा पार्ट शेयर किया गया है. रोहित इसमें कहते हैं, 'मैं पापा बनने के पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. ये हमारी जिंदगी बदलने वाला पल होगा. जब साथी खिलाड़ियों को मैंने ये गुड न्यूज दी तो वो सरप्राइज हो गए और हंसने लगे.'

फिलहाल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बिजी हैं. बता दें कि रोहित ने तीसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर पहली पारी में शानदार 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 443 रनों पर घोषित की थी. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 151 रनों पर सिमट गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I 2026 Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\