Rishabh Pant : हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा है कि टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया. मैच के बाद पंत ने कहा, "इस प्रदर्शन से काफी खुश हूं. हमारा पहला चरण अच्छा रहा और इस तरह से शुरू करने से हमें खुशी हुई.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Instagram)

दुबई, 23 सितम्बर: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा है कि टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया. मैच के बाद पंत ने कहा, "इस प्रदर्शन से काफी खुश हूं. हमारा पहला चरण अच्छा रहा और इस तरह से शुरू करने से हमें खुशी हुई. यह भी पढ़े: IPL 2021: गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी जमकर बरसे दिल्ली के दिलेर, SRH को को आठ विकेट से दी पटखनी

हम उस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो कोच रिकी पोंटिंग ने बताई है. गेंदबाजी काफी अच्छी हुई और हमारे गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी कर उन्हें कम स्कोर पर रोका. एक कप्तान के रूप में इस प्रदर्शन से खुश हूं. "

दिल्ली ने हैदराबाद को 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन में रोका और 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में 14 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर आ गई है जबकि हैदराबाद की टीम आठ मैचों में एक जीत के साथ सबसे निचले पायदान पर है. दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉत्र्जे ने कहा, "टूर्नामेंट का पहला हॉफ मिस होने के बाद मैं ऊर्जा लाना चाहता था,टीम में योगदान देकर अच्छा लगा. "

 

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड