RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Preview: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
मुंबई इंडियंस महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, 16th Match TATA Women's Premier League 2026 Preview Details: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Streaming In India: कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच महा मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से स्मृति मंधाना, नदीन डी क्लर्क, और ग्रेस हैरिस स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर और निकोल कैरी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से धूल चटाई थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आरसीबी की टीम एक बार फिर ये कारनामा कर पाती है या नहीं. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम आरसीबी को धूल चटाकर अपना हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI W vs RCB W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने चार मैच जीते हैं, जबकि चार मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि नौवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

बीसीए स्टेडियम पिच रिपोर्ट (BCA Stadium Pitch Report)

टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 26 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीए स्टेडियम ने अब तक यहां खेले गए मुकाबलों में एक अच्छा बैटिंग डेक तैयार किया है. तेज गेंदबाज शुरू में कुछ मूवमेंट हासिल करेंगे, लेकिन समय के साथ विकेट में सुधार होगा. बैटिंग आसान हो जाएगी. 160-170 का लक्ष्य पीछा किया जा सकता है, लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 175+ से अधिक का स्कोर बना सकती है, तो यह मुश्किल हो सकता है.

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 16वें टी20 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (MI W vs RCB W Key Players To Watch Out): हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, साइका इशाक, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज नेट साइवर-ब्रंट और श्रेयंका पाटिल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं स्मृति मंधाना और शबनीम इस्माइल के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच डब्ल्यूपीएल का 16वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB-W vs MI-W 16th Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस महिला: संजीवन सजना, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), पूमन खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौमती नायक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल, श्रेयंका पाटिल.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.