RCB vs RR 15th IPL Match 2020: बैंगलोर के खिलाफ मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा- हमारे पास रन नहीं थे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों शनिवार को आठ विकेट से मात खाने वाली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम और बेहतर कर सकती थी, लेकिन उनकी टीम ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 154 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

RCB vs RR 15th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों शनिवार को आठ विकेट से मात खाने वाली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम और बेहतर कर सकती थी, लेकिन उनकी टीम ने ज्यादा रन नहीं बनाए थे. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 154 रन बनाए. बेंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) और देवदत्त पडिकल (63) की पारियों के दम र पांच गेंद पहले लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हम काफी बेहतर कर सकते थे. बोर्ड पर हमारे पास ज्यादा रन नहीं थे. यह अच्छी विकेट थी. हम अच्छी साझेदारी नहीं कर पाए."

स्मिथ ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "जोफ्रा आर्चर ने अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लेग स्पिनरों ने भी लेकिन हमारे पास रन नहीं थे. हमारे शीर्ष तीन बल्लेबाजों को ज्यादा काम करना होगा. पिछले दो मैचों में इससे में नुकसान हुआ है. हमारी बल्लेबाजी गहरी लेकिन हमारे शीर्ष-3 को लंबी पारी खेलनी होगी."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड