Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Chinnaswamy Stadium Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से 24 अप्रैल को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 4 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RCB vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुकाबले कड़े रहे हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पिछले मुकाबलों में जीत मिली है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम को मजबूती देंगे.
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम संतुलित नजर आती है. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB vs GT Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू मैदान और हालिया फॉर्म को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बढ़त मिल सकती है. हालांकि गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 55%.
गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT 34th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY