क्रिकेट

RCB Victory Celebration In India: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार किया आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा, ‘आरसीबी’ की शानदार जीत का देशवासियों ने जनकर फोड़े पटाखे और मनाया जश्न, देखें सेलिब्रेशन का दिल जीतने वाला वीडियो

इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार पारी खेलकर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की है. इसके बाद आरसीबी के फैंस ने देश के अलग- अलग हिस्सों में जश्न मनाया है. जिसका खुबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

RCB Victory Celebration In India: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार किया आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा, ‘आरसीबी’ की शानदार जीत का देशवासियों ने जनकर फोड़े पटाखे और मनाया जश्न, देखें सेलिब्रेशन का दिल जीतने वाला वीडियो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2025 Final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का विजेता मिल गया हैं. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का फाइनल मुकाबला आज यानी 03 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 के टाइटल पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहली पारी आईपीएल का खिताब जीता हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की एक बार फिर निराशा हाथ लगी हैं. पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थीं. पहले फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाना था. कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई (BCCI) अधिकारियों ने मैच को शिफ्ट करके कोलकाता से अहमदाबाद में कर दिया था. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे थे. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: Bengaluru Beat Punjab, TATA IPL 2025 Final Match: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को चटाई धूल, ये है RCB की टीम के फतह के 3 बड़े कारण

फाइनल मुकाबले का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का विजेता मिल गया हैं. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 03 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पंजाब किंग्स को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 के टाइटल पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहली पारी आईपीएल का खिताब जीता हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की एक बार फिर निराशा हाथ लगी हैं.

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रनों की शानदार पारी खेली. विराट कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में विकेट खोकर महज रन ही बना सकीं. पंजाब किंग्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. शशांक सिंह के अलावा जोश इंगलिस ने 39 रन बटोरे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

देखें सेलिब्रेशन का दिल जीतने वाला वीडियो:

इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार पारी खेलकर आरसीबी की जीत सुनिश्चित की है. इसके बाद आरसीबी के फैंस ने देश के अलग- अलग हिस्सों में जश्न मनाया है. जिसका खुबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).