अफगानिस्तान के सहायक कोच बने आर श्रीधर, सात सालों तक भारतीय टीम के रहे थे फील्डिंग कोच

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अपनी टीम का सहायक कोच बनाया है. वह न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ होने जा रही सीरीज का हिस्सा होंगे. वह 2014 से 2021 तक लगातार सात सालों तक भारतीय टीम के फील्डिंग कोच थे.

R. Sridhar (Photo: @Cricketracker)

नई दिल्ली, 22 अगस्त: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अपनी टीम का सहायक कोच बनाया है. वह न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ होने जा रही सीरीज का हिस्सा होंगे. वह 2014 से 2021 तक लगातार सात सालों तक भारतीय टीम के फील्डिंग कोच थे. यह भी पढें: फारूक अहमद बने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष, नजमुल हसन पापोन की ली जगह

अफगानिस्तान को सितंबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच और फिर दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट मैच भारत के ग्रेटर नोएडा तो वनडे सीरीज शारजाह में खेली जाएगी.

नब्बे के दशक में हैदराबाद के लिए बतौर बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में खेलने वाले 54 साल के श्रीधर ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत 2001 में की थी. वह 2014 अंडर-19 विश्व कप के समय में भारत की जूनियर टीम से जुड़े. इसी साल वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से भी जुड़े. इसके बाद उन्हें इसी साल भारतीय टीम से भी जोड़ा गया.

श्रीधर लेवल-3 सर्टिफ़ाइड कोच हैं. एसीबी ने कहा है कि भविष्य में श्रीधर को लंबा कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जा सकता है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Tour of Afghanistan 2026 Schedule: पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानें पूरा कार्यक्रम

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\