PM Modi sings 'Shri Ram Jai Ram' Bhajan: आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में पीएम मोदी ने गाया राम भजन, वीडियो हुआ वायरल
PM Modi sings 'Shri Ram Jai Ram' Bhajan (Photo Credit: ANI)

PM Modi sings 'Shri Ram Jai Ram' Bhajan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश में पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद वह तेलुगु भाषा में रंगनाथ रामायण के छंद भी सुने. जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है की भक्ति में लीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर में 'श्री राम जय राम' का भजन भी गाया.

देखें वीडियो: