Players With Most Runs In India vs Pakistan T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर है ये दिग्गज
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
Team India Asia Cup 2025: एशिया कप का 17वां संस्करण सितंबर 2025 में खेला जाएगा और इस बार मेज़बानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास है. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने 2023 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था . बता दें कि 2023 का टूर्नामेंट वनडे (50 ओवर) फॉर्मेट में खेला गया था, जबकि 2025 का सीजन टी20 फॉरमेट में होगा. इससे पहले 2022 में खेला गया टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था. इस बार एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कि पहले के छह की तुलना में दो अधिक हैं. इससे उभरती हुई क्रिकेट टीमें एक बड़ा मंच पाने में सफल होंगी. यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir T20 Stats As Head Coach: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कोच कुछ ऐसा रहा हैं गौतम गंभीर के आकंड़ें, एशिया कप से पहले देखें रिपोर्ट कार्ड
सभी आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 स्टेज में जाएंगी, जहां चार टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इसके बाद टॉप दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी. इस इवेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा.
दोनों टीमों के बीच जबरदस्त क्रिकेट राइवलरी के कारण इस मैच का सबको बेसब्री से इंतजार है. हालांकि राजनीतिक तनाव की वजह से इस महामुकाबले की संभावना पर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन अगर क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो टीम इंडिया एशिया कप में इस टकराव में पूरी तरह से भारी साबित हुआ है.
टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया और पाकिस्तान मुकाबलों में हर रन की अहमियत होती है और कई बल्लेबाज अपने बल्ले से यादगार प्रदर्शन कर चुके हैं. कुछ दिग्गज बल्लेबाजों ने इन मुकाबलों में लगातार रन बनाकर अपना दबदबा कायम रखा है. ऐसे में एशिया कप टी20 फॉरमेट के आगामी सीजन से पहले दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं.
इन बल्लेबाजों ने जड़ें हैं सबसे ज्यादा रन (Most Runs In IND-PAK Match T20I )
विराट कोहली: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले पायदान पर हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 मुकाबले खेले थे और इसकी 11 पारियों में 70.28 की उम्दा औसत के साथ 492 रन बनाने में सफल रहे थे. इस दौरान विराट कोहली की स्ट्राइक रेट 123.92 की रही थी. विराट कोहली के बल्ले से पांच अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन रहा था. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 49 चौके और 11 छक्के लगाए थे.
मोहम्मद रिजवान: इस मामले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं. मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया के खिलाफ साल 2021 में अपना पहला मुकाबला खेला था. मोहम्मद रिजवान ने पांच मैचों की पांच पारियों में 57 की औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. मोहम्मद रिजवान के बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं. मोहम्मद रिजवान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया के खिलाफ 18 चौके और 7 छक्के लगाए हैं.
शोएब मलिक: इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक तीसरे नंबर पर हैं. साल 2007 में टीम इंडिया के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने वाले शोएब मलिक ने नौ मुकाबलों की आठ पारियों में 27.33 की औसत से 164 रन बनाए हैं. शोएब मलिक की स्ट्राइक रेट 103.79 की रही है. शोएब मलिक के बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. शोएब मलिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 57 रन रहा है. शोएब मलिक ने टीम इंडिया के खिलाफ 14 चौके और पांच छक्के लगाए हैं.
मोहम्मद हफीज: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2007 में खेला था. आखिरी बार मोहम्मद हफीज साल 2021 में टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. मोहम्मद हफीज ने आठ मुकाबले खेले थे और इसकी सात पारियों में 26 की औसत से 156 रन बनाने में सफल रहे थे. मोहम्मद हफीज की स्ट्राइक रेट 118.18 की रही थी. मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया के खिलाफ 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे.
नोट: एशिया कप 2025 के सभी मुकाबलों का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

