AFG vs PAK, UAE T20I Tri-Series 2025 Live Toss & Scorecard: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, अफ़ग़ानिस्तान पहले करेगी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. जिसके चलते, अफ़ग़ानिस्तान पहले गेंदबाजी करेगी.
Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला 29 अगस्त(शुक्रवार) को शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. जिसके चलते, अफ़ग़ानिस्तान पहले गेंदबाजी करेगी. पिच रिपोर्ट के मुताबिक इस मैदान पर एक ओर की बाउंड्री 62 मीटर की छोटी है जबकि दूसरी ओर 70 मीटर लंबी है. पिच पर घास तो है, लेकिन यह जिंदा घास नहीं लग रही और सतह पर ज्यादा चमक भी नहीं दिख रही. इसका मतलब है कि गेंद पकड़ सकती है और विकेट थोड़ा धीमा खेल सकता है. बाज़िद खान का मानना है कि इस पिच पर 160 रन का स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान ट्राई सीरीज मैच से पहले जानिए शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
पाकिस्तान ने जीता टॉस
Here is Pakistan’s playing XI for today’s tri-series match against Afghanistan #TOKSports #PAKvAFG #TriSeries pic.twitter.com/zhQkwbbQcl
— TOK Sports (@TOKSports021) August 29, 2025
जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (सी), मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2025 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

