Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सरफराज अहमद को कहा फुले मुंह वाला मोटा और अनफिट कप्तान, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) पर भड़ास निकालते हुए उन्हें पाकिस्तान के अबतक का सबसे अनफिट और मोटा कप्तान करार दिया है.

शोएब अख्तर और सरफराज अहमद (Photo Credits: Getty/Facebook)

Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) पर भड़ास निकालते हुए उन्हें पाकिस्तान के अबतक का सबसे अनफिट और मोटा कप्तान करार दिया है.

शोएब अख्तर ने कहा, ‘सरफराज जब टॉस के लिए आया तो उसका पेट निकला हुआ दिख रहा था. उसका मुंह भी काफी मोटा है. वह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे अनफिट कप्तान है. विकेटकीपिंग करते समय सरफराज हिल भी नहीं सकता. इसके अलावा अख्तर ने टीम चयन पर भी काफी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- Pak vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड्स, डालिए एक नजर

बता दें कि पाकिस्तानी टीम नॉटिंघम (Nottingham) में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 105 रन पर ऑल आउट हो गई थी. जवाब में वेस्टइंडीज ने महज 13.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस मैच में कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने शानदार 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं पाकिस्तान के लिए एक मात्र सफल गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs PAK Memes Go Viral: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, 9वीं बार जीता एशिया कप का खिताब; सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

India Beat Pakistan In Asia Cup Final 2025: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के खिताब पर किया कब्जा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने खेली यादगार पारी; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, Asia Cup 2025 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को दिया 147 रनों का टारगेट, कुलदीप यादव ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\