Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज (PAK vs SA T20 Series) का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर (शुक्रवार) से लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम(Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को सिर्फ 110 रनों पर ढेर कर दिया. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अफ्रीकी बल्लेबाजों को दबाव में रखा. साउथ अफ्रीका की पारी 19.2 ओवर में सिमट गई. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रिका को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन छक्के लगाए. कप्तान डोनोवन फेरेरा ने 15 रन जोड़े, जबकि ओटनियल बार्टमैन ने 12 रनों की धीमी पारी खेली. टीम के टॉप ऑर्डर का हाल बेहद खराब रहा. रीज़ा हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल पाए, क्विंटन डि कॉक 7 रन बनाकर आउट हुए, और टोनी डी ज़ोरज़ी ने भी 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए. पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 110 रन पर सिमट गई.
पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3.2 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं युवा तेज़ गेंदबाज सलमान मिर्ज़ा ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. नसीम शाह ने 2 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद को 1 सफलता मिली. अब पाकिस्तान के सामने 111 रनों का आसान लक्ष्य है और मेज़बान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को अपने गेंदबाजों से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद होगी ताकि वे इस मुकाबले में वापसी कर सकें.










QuickLY