क्रिकेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 24th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 14 फरवरी को न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं. पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. इस मुकाबले का रिजल्ट ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मार्करम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और मिचेल सैंटनर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं टिम सेफर्ट और लुंगी एनगिडी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है. इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड चार बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं. ये सभी मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत की तलाश है. ओवर ऑल टी20 मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी रही है.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2026 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).