New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match Live Telecast and Streaming Details: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 175 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 15.3 ओवर में महज 107 रन बनाकर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जॉर्ज लिंडे ने सबसे ज्यादा 33 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 14 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs SA 3rd T20I Date And Venue)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 20 मार्च को ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी 11:15 बजे होगा.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs SA 3rd T20I Live TV Channel Telecast In India)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network TEN 1 चैनल पर देखा जा सकता है.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NZ vs SA 3rd T20I Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLIV और FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 3rd T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY