Narendra Modi Stadium को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 के फाइनल मुकाबले में एक लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा था मैच
सीसीआई सचिव जय शाह (Photo Credits Jay Shah)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) को बड़ा सम्मान मिला है.  आईपीएल T20 के फाइनल मुकाबले में 101,566 लोगों ने मैच को देखा था. इतनी बडी संख्या में मैच देखने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार मिलने पर बीसीसीआई और सीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने ट्वीट ने ट्वीट करते हुए ख़ुशी जाहिर की है. शाह ने लिखा, टी20 मैच में सबसे बड़ी उपस्थिति के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने पर बेहद खुशी और गर्व की बात है,29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल में जब 101,566 लोगों ने एकसाथ स्टेडियम में मैच देखा. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम को यह सम्मन मिलने पर बीसीसीआई की तरफ से ट्वीट कर ख़ुशी जाहिर किया गया है.