Morne Morkel's Insight on India's Test Preparations: भारत की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर बोले मोर्ने मोर्कल- टीम की तैयारी संतोषजनक, खिलाड़ी निभा रहे अहम भूमिका

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया जोरदार तैयारियों में जुटी है. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि अब तक के ट्रेनिंग सेशन से वह संतुष्ट हैं और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास व ऊर्जा साफ झलक रही है.

Photo Credits: @Hindustan Times

Morne Morkel's Insight on India's Test Preparations: भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पहले इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला जाएगा. भारतीय खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मोर्ने मोर्कल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अभ्यास के साथ-साथ मैदान पर निरंतरता इंग्लैंड में महत्वपूर्ण होगी. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर मोर्ने मोर्कल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोर्कल ने कहा, "अब तक के दो दिवसीय अभ्यास में, परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं.

यह बल्लेबाजों के लिए एक परीक्षा थी, जो एक तरह से उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार होने में भी मदद करती है. मुझे नहीं लगता कि विकेट में उतनी जान होगी, जितना हमने यहां अनुभव किया है." उन्होंने आगे कहा, "बल्ले और गेंद के बीच कशमकश काफी अच्छी रही है, लेकिन मुझे लगता है कि यह केवल इसलिए है क्योंकि विकेट में थोड़ी-सी जान है. जैसे ही विकेट सपाट हो जाता है, गेंदबाज पीछे हट जाते हैं. मैं उन्हें बताऊंगा कि केवल तब आक्रामकता दिखाएं, जब विकेट में बाउंस हो. जब विकेट सपाट हो, तब हमें अपना कैरेक्टर दिखाना होगा." गेंदबाजी कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड में निरंतरता महत्वपूर्ण है. जब हम अभ्यास करते हैं तो निरंतरता होती है. यह भी पढ़े: SOBO Mumbai Falcons Loses Mumbai T20 League Final: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सोबो मुंबई फाल्कंस ने किया दमदार प्रदर्शन, लेकिन मुंबई टी20 लीग फाइनल में जीत से चूकी

मैदान के बाहर निरंतरता होती है। यह जानना होता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपके लिए क्या बेहतर होगा. हमारे पास बहुत विविधता है, हमारे आक्रमण में विविधता है, अलग-अलग स्किल्स वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं और फिर भी बुनियादी बातों को अच्छी तरह से लागू कर सकते हैं." इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज के साथ भारतीय टीम 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र की शुरुआत करने जा रही है. मोर्केल ने कहा, "कुल मिलाकर, अब तक की शुरुआत से खुश हूं. हम जिस तरह से लाल गेंद से नहीं खेले हैं, उसे देखते हुए मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देखना सुखद है. हमारे पास एक शानदार टीम है, ऊर्जा है, आपको इसकी जरूरत है. आपको टेस्ट सीरीज में आत्मविश्वास के साथ खेलने और टीम भावना रखने की जरूरत है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या कगिसो रबाडा की वापसी से सीरीज में बराबरी करेगा दक्षिण अफ्रीका? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर