MLC 2023: टिम डेविड ने 4 गेंदों में जड़े तीन छक्के, एमआई न्यूयॉर्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को हरा कर किया फाइनल में प्रवेश, देखें वीडियो

टिम डेविड ने शनिवार (29 जुलाई) को बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, मेजर लीग क्रिकेट 2023 के चैलेंजर मैच एमआई न्यूयॉर्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है और चल रहे मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

Tim David (Photo Credit: MLC)

MLC 2023: टिम डेविड ने शनिवार (29 जुलाई) को बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, मेजर लीग क्रिकेट 2023 के चैलेंजर मैच एमआई न्यूयॉर्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है और चल रहे मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. दरअसल, इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ट्रेंट बाउल्ट के शानदार शुरुआती स्पैल के दम पर, न्यूयॉर्क ने खेल की ठोस शुरुआत की. डेवोन कॉनवे और मिलिंद कुमार के बीच 77 रन की साझेदारी से पहले टेक्सास सुपर किंग्स पावरप्ले के अंदर 3 विकेट पर 34 रन बस बने. यह भी पढ़ें: Joe Root Stunning Catch Video: एशेज के आखिरी टेस्ट में जो रूट ने लपका शानदार कैच, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बने पांचवें खिलाड़ी, देखें वीडियो

लेकिन फिर राशिद खान ने मिलिंद को आउट करके साझेदारी को तोड़ दिया, सुपर किंग्स की पारी पटरी से उतर गई और वे अंततः 158 रन पर ऑल आउट हो गए. जवाब में, एमआई न्यूयॉर्क ने 19 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने टीम के लिए सर्वाधिक नाबाद 41 रन बनाए.

देखें वीडियो:

11वें ओवर में एमआई न्यूयॉर्क का स्कोर जब 3 विकेट पर 74 रन था तब टिम डेविड बीच में डेवाल्ड ब्रेविस के साथ आए. उस समय मैच बिल्कुल तैयार था और टिम डेविड को एमआई न्यूयॉर्क को शीर्ष पर पहुंचाने में देर नहीं लगी. हाला की 16वें ओवर में वह आउट हो गए, तब तक एमआई न्यूयॉर्क आराम से ड्राइवर की सीट पर बैठे थे.

टीम डेविड ने सिर्फ 20 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 33 रन बनाए और डेविड ने एक ओवर में मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ चार गेंदों में लगाए गए तीन छक्के. एमआई न्यूयॉर्क 15 ओवर के बाद 3 विकेट पर 106 रन पर था और टिम डेविड ने गियर बदलने का फैसला करने से पहले आखिरी पांच ओवर में 53 रन और चाहिए थे. तभी गेंदबाज़ी करने आते है मोहसिन, टीम डेविड मोहसिन की पहली 4 गेंदों में 3 छक्के लगाते हैं और पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गवाह देते है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड