MI vs CSK: Kieron Pollard की आतिशी पारी ने पांड्या भाइयों का जीता दिल, ऐसे की तारीफ (Video)

हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या में मैच के बाद इंटरव्यू में पोलार्ड को बेहद स्पेशल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि ऐसा कारनामा करने वाले बेहद ही कम खिलाड़ी है.

केरन पोलार्ड( photo credit : facebook)

चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super kings) और मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के बीच हुए धमाकेदार मुकाबले में मुंबई ने बाजी मार ली है. इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे कीरोन पोलार्ड जिनकी धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते ही मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई के मुंह से जीत छीन ली. पोलार्ड ने 34 गेंद में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पोलार्ड की शानदार परफॉरमेंस को देखने के बाद पांड्या भाई ख़ुशी से फूले नहीं समां रहे हैं. दोनों ने मैच के बाद अपने इंटरव्यू में पोलार्ड की जमकर तारीफ़ की है.

हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या में मैच के बाद इंटरव्यू में पोलार्ड को बेहद स्पेशल खिलाड़ी बताते हुए कहा कि ऐसा कारनामा करने वाले बेहद ही कम खिलाड़ी है. जिनमे से एक पोलार्ड है और ये पहली बार नहीं है जब पोलार्ड ने ये कारनामा किया हो.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडु की 27 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर चार विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलायी. आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन चाहिये थे. पोलार्ड ने एनगिडी की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का लगाने के बाद अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम को यादगार जीत दिला दी.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट