Manchester City Fined: मैनचेस्टर सिटी पर लगा 1.5 लाख डॉलर का जुर्माना, जानें क्या पूरा मामला

फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने प्रीमियर लीग में टोटेनहम के साथ इस महीने खेले गए 3-3 से ड्रा के अंत में मैनचेस्टर सिटी पर उनके खिलाड़ियों द्वारा रेफरी के साथ असहमति जताने के लिए 1.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है.

Manchester City Fined (Photo Credit: @ManCityMEN/X)

लंदन, 19 दिसंबर: फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने प्रीमियर लीग में टोटेनहम के साथ इस महीने खेले गए 3-3 से ड्रा के अंत में मैनचेस्टर सिटी पर उनके खिलाड़ियों द्वारा रेफरी के साथ असहमति जताने के लिए 1.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है. यह भी पढ़ें: TATA IPL Auction 2024 Live Update: गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

मैच के एक्स्ट्रा टाइम के अंतिम क्षणों में हालैंड को टोटेनहम के खिलाड़ी ने रोकते हुए फाउल किया. हालांकि, हालैंड गिरने के बावजूद गेंद को गोल की तरफ तेजी से पास करने में सफल रहे, लेकिन रेफरी साइमन हूपर ने अप्रत्याशित रूप से खेल रोक दिया.

इस फैसले से सिटी के खिलाड़ियों और उनके समर्थकों में गुस्सा नजर आया। जिनका मानना था कि लाभ के अवसर को गलत तरीके से नकार दिया गया है. फिर, हालैंड सहित सीटी के कई खिलाड़ी हूपर के फैसले से नाराज नजर आए। वे रेफरी पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए उनसे बातचीत करने लगे, साथ ही नॉर्वेजियन अधिकारी पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए.

एफए के एक बयान में कहा गया, "रविवार 3 दिसंबर को टोटेनहम एफसी के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच में खिलाड़ियों द्वारा एक मैच अधिकारी को घेरने के बाद मैनचेस्टर सिटी एफसी पर 1.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। मैनचेस्टर सिटी एफसी ने स्वीकार किया कि वे यह सुनिश्चित करने में विफल रहे कि उनके खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अनुचित व्यवहार नहीं किया."

हालैंड ने मैच के बाद अपने सोशल मीडिया पर फैसले पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कई पोस्ट भी प्रकाशित किए, लेकिन बयानों के लिए शासी निकाय द्वारा उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड