Tarak Sinha Passes Away: देश को कई होनहार खिलाड़ी देने वाले जाने माने कोच तारक सिन्हा का निधन, आज तड़के ली अंतिम सांस
क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन (Photo Credits: Twitter)

भारत के जाने-माने कोच तारक सिन्हा (Tarak Sinha) का निधन हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिन्हा काफी समय से बीमार चल रहे थे. 71 साल के तारक सिन्हा ने आज तड़के 3 बजे अंतिम सांस ली. दिल्ली में सोनेट क्रिकेट क्लब नाम से उनकी एकेडमी चलती है. सिन्हा ने देश को कई होनहार खिलाड़ी दिए है, जबकि करीब एक दर्जन इंटरनेशनल क्रिकेटर बने है.