क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बड़ी राहत, अलीपुर कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत ने घरेलू हिंसा के कथित मामले में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिलहाल बड़ी राहत मिल गयी है. कोर्ट ने शमी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दिया. बताना चाहते है कि क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर दहेज और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

मोहम्मद शमी (Photo Credits: Getty Images)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत ने घरेलू हिंसा के कथित मामले में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को फिलहाल बड़ी राहत मिल गयी है. कोर्ट ने शमी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दिया. बताना चाहते है कि क्रिकेटर शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां ने उन पर दहेज और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वही इस मामले की अगली सुनवाई अब 2 नवंबर को होने वाली है.

ज्ञात हो कि इससे पहले पश्चिम बंगाल (West Bengal) की कोर्ट ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)  को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने और जमानत की अर्जी देने के आदेश दिए थे. यह भी पढ़े-क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट ने 15 दिन में पेश होने का दिया निर्देश

गौरतलब है कि इस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो सितंबर को कहा था कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के खिलाफ बोर्ड तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा जब तक वो चार्जशीट नहीं देख लेता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड