Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 8 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से 20 मई को होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार झेली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 4 मुकाबले जीते हैं और 8 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं. इनमें से 25 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 11 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (KKR vs MI Key Players To Watch)
मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने इस सीजन में 10 पारियों में 47.77 की औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव भी टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 12 पारियों में 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. फिन एलन ने पिछले मुकाबले में शानदार 93 रन की पारी खेली थी. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 11 पारियों में 16 विकेट झटके हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. बल्लेबाजी में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. टीम पिछले मुकाबले में मिली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम को मजबूती देंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs MI 65th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बोश, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY