Karachi Kings vs Quetta Gladiators, PSL 2025 8th Match 1st Scorecard: कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लैडियेटर्स को दिया 176 रनों का लक्ष्य, जेम्स विंस ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 60 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Karachi Kings vs Quetta Gladiators, Pakistan Super League 2025 8th Match 1st Scorecard Update: कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 10 या PSL X) का 8वां मुकाबला 18 अप्रैल(शुक्रवार) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में करारी हार झेल चुकी हैं और अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत की तलाश में उतरी हैं. क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी लाहौर कलंदर्स से 79 रन से हार मिली. 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की बल्लेबाजी बिखर गई. राइली रूसो ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 140 पर आउट हो गई. दोनों टीमें अब वापसी की उम्मीद लेकर इस मुकाबले में उतरेंगी. इस सीजन में कराची किंग्स की कमान डेविड वार्नर (David Warner) के कंधों पर हैं. जबकि, क्वेटा ग्लैडियेटर्स की अगुवाई सऊद शकील (Saud Shakeel) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Karachi Kings vs Quetta Gladiators, PSL 2025 8th Match Toss Update And Live Scorecard: कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स के मैच का स्कोरकार्ड
Quetta Gladiators needs 176 to win the match against Karachi Kings at Karachi.#KKvQG | #Cricket | #Pakistan | #JamesVince | #ApniXHai | #Karachi pic.twitter.com/275tdDYVOi
— Khel Shel (@khelshel) April 18, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 60 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए. कराची किंग्स की तरफ से घातक बल्लेबाज जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जेम्स विंस ने गेंदों पर चौके और छक्के लगाए. जेम्स विंस के अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 31 रन बनाए.
दूसरी तरफ, क्वेटा ग्लैडियेटर्स की टीम को अबरार अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. क्वेटा ग्लैडियेटर्स की ओर से अली माजिद और मोहम्मद आमिर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. अली माजिद और मोहम्मद आमिर के अलावा अबरार अहमद, सऊद शकील और शॉन एबॉट ने एक-एक विकेट चटकाए. क्वेटा ग्लैडियेटर्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 176 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कराची किंग्स की बल्लेबाजी: 175/7, 20 ओवर (टिम सीफर्ट 27 रन, डेविड वार्नर 31 रन, जेम्स विंस 70 रन, मोहम्मद रियाजुल्लाह 6 रन, खुशदिल शाह 1 रन, इरफान खान 17 रन, मोहम्मद नबी 18 रन और आमेर जमाल नाबाद 1 रन.)
क्वेटा ग्लैडियेटर्स की गेंदबाजी: (अली माजिद 2 विकेट, मोहम्मद आमिर 2 विकेट, अबरार अहमद 1 विकेट, सऊद शकील 1 विकेट और शॉन एबॉट 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

