क्रिकेट

Ireland Women vs Sri Lanka Women, 2nd ODI ICC Championship Match 1st Inning Scorecard: दूसरे वनडे में आयरलैंड ने श्रीलंका को दिया 256 रनों का टारगेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आज आयरलैंड राष्ट्रिय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रिय महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी चैंपियनशिप मैच का दूसरा वनडे खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड की टीम ने पहला मुकाबला सात रन से जीतकर सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

Ireland Women vs Sri Lanka Women, 2nd ODI ICC Championship Match 1st Inning Scorecard: दूसरे वनडे में आयरलैंड ने श्रीलंका को दिया 256 रनों का टारगेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
आयरलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credits: Twitter)

Ireland Women vs Sri Lanka Women, 2nd ODI Scorecard: आज आयरलैंड राष्ट्रिय महिला क्रिकेट टीम (Ireland Women National Cricket Team) और श्रीलंका राष्ट्रिय महिला क्रिकेट टीम (Sri Lanka Women National Cricket Team) के बीच आईसीसी चैंपियनशिप मैच का दूसरा वनडे खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफ़ास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम (Civil Service Cricket Club Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) में आयरलैंड (Ireland) की टीम ने पहला मुकाबला सात रन से जीतकर सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली हैं. IRE W vs SL W 1st ODI 2024 Scorecard: आयरलैंड की महिलाओं ने पहले वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से रौंदा, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने ठोका शतक

दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रहीं महज 10 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद आयरलैंड की बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाई.

आयरलैंड की तरफ से लिआ पॉल ने सबसे ज्यादा 81 रनों की शानदार पारी खेली. लिआ पॉल के अलावा एमी हंटर 66 रन और रेबेका स्टोकेल नाबाद 53 रन बनाई. श्रीलंका की ओर से अचिनी कुलसुरिया और कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम की. अचिनी कुलसुरिया के अलावा कप्तान चमारी अथापत्थु ने एक विकेट ली. श्रीलंका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 256 रन बनाने हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).