IPL 2025 Suspended For One Week: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित, BCCI का आधिकारिक बयान जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पर भी साफ दिखाई देने लगा है. बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार दोपहर एक आधिकारिक बयान जारी कर आईपीएल को तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित करने की घोषणा की है. गुरुवार को बीसीसीआई की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें खिलाड़ियों, स्टाफ और फैंस की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया.
IPL 2025 Suspended For One Week: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पर भी साफ दिखाई देने लगा है. बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार दोपहर एक आधिकारिक बयान जारी कर आईपीएल को तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए स्थगित करने की घोषणा की है. गुरुवार को बीसीसीआई की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें खिलाड़ियों, स्टाफ और फैंस की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया. बोर्ड ने यह भी बताया कि विदेशी खिलाड़ियों को धीरे-धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते. टूर्नामेंट के शेष मैचों को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है और हालात सामान्य होते ही पुनर्निर्धारित कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बाद सुरक्षा को लेकर BCCI का बड़ा फैसला
आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित
🚨 News 🚨
The remainder of ongoing #TATAIPL 2025 suspended with immediate effect for one week.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2025
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने यह निर्णय सभी प्रमुख हितधारकों से विचार-विमर्श और अधिकांश फ्रेंचाइजियों के अनुरोधों के बाद लिया, जिन्होंने अपने खिलाड़ियों की चिंताओं और भावनाओं को बोर्ड तक पहुंचाया. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर्स, प्रायोजकों और प्रशंसकों की राय भी इस निर्णय में शामिल रही. भले ही बीसीसीआई को भारत की सशस्त्र सेनाओं की ताकत और तत्परता पर पूरा भरोसा है, लेकिन बोर्ड ने सभी हितधारकों के सामूहिक हित में इस संवेदनशील समय पर आईपीएल को एक हफ्ते के लिए स्थगित करना ही उचित समझा.
इस संकटपूर्ण घड़ी में बीसीसीआई राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़ा है. हम भारत सरकार, हमारी सशस्त्र सेनाओं और देश की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं. बोर्ड, ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत देश की रक्षा में जुटे वीर सैनिकों के साहस, बहादुरी और नि:स्वार्थ सेवा को नमन करता है, जिन्होंने हालिया आतंकवादी हमले और पाकिस्तान की अनुचित सैन्य आक्रामकता का दृढ़ता से जवाब दिया है. उनके जज्बे और पराक्रम से देश प्रेरित और सुरक्षित महसूस करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

