TATA IPL 2025 Suspended: आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते टेंशन के बाद सुरक्षा को लेकर BCCI का बड़ा फैसला
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है. गुरुवार को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो,
TATA IPL 2025 Called Off: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है. गुरुवार को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं, ताकि फैंस समेत किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह का नुकसान न हो, विदेशी खिलाड़ियों को धीरे धीरे स्वदेश लौटने का निर्देश दिया गया है. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. 9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बीच आईपीएल पर संकट, रद्द या दूसरे देश में शिफ्ट होने की संभावना बढ़ी; रिपोर्ट्स
BCCI का बड़ा फैसला
IPL 2025 suspended with immediate effect, in view of India-Pakistan tension: BCCI sources pic.twitter.com/lY556tTAkc
— ANI (@ANI) May 9, 2025
इस मैच के दौरान 11वें ओवर में अचानक स्टेडियम की फ्लडलाइट्स बंद हो गईं, जिसे शुरुआत में तकनीकी गड़बड़ी माना गया. लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि यह रुकावट जम्मू, पठानकोट और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एयर रेड अलर्ट की वजह से हुई है. जैसे ही खतरे की सूचना मिली, खिलाड़ियों और दर्शकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाला गया.
धर्मशाला से खिलाड़ियों और टीम स्टाफ को निकालने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है. चूंकि उत्तरी भारत के अधिकांश एयरस्पेस को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है, इसलिए दोनों टीमों को पहले सड़क मार्ग से पठानकोट और फिर वहां से ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुंचाया जाएगा. यह स्थिति 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुई, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की, जिसके बाद से सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

