IPL 2021: गौतम गंभीर ने आरसीबी के इस दिग्गज खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बड़ी बात

हर्षल पटेल के शानदार प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया हैं. बता दें कि हर्षल पटेल ने पूरे सीजन में आरसीबी को लगातार सफलता दिलाई है. गौतम गंभीर ने हर्षल की जमकर तारीफ की है और उन्हें इस सीजन का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया है.

आरसीबी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली आरसीबी (RCB) प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. आरसीबी ने 12 मैच खेले है और इस दौरान आरसीबी को 8 मैचों जीत हासिल हुई हैं. 16 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. आरसीबी के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इस मामले में सबसे आगे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) सबसे आगे हैं. IPL 2021, RCB vs SRH, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें आरसीबी और हैदराबाद की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

हर्षल पटेल के शानदार प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया हैं. बता दें कि हर्षल पटेल ने पूरे सीजन में आरसीबी को लगातार सफलता दिलाई है. गौतम गंभीर ने हर्षल की जमकर तारीफ की है और उन्हें इस सीजन का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताया है.

गंभीर ने कहा कि हर्षल पटेल सीजन के गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की हैं. हर्षल ने वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के सामने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की हैं और मुंबई के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लेना और दूसरे में 4 विकेट लेना ये दर्शाता है कि वह कितने कामयाब गेंदबाज हैं.

गौतम गंभीर ने आरसीबी के दिग्गज गेंदबाज युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की. गंभीर ने कहा कि पावरप्ले में गेंद के साथ खराब शुरुआत के बावजूद, आरसीबी ने वापसी की और मैचों को जीतने में कामयाब हुए. इसका पूरा श्रेय हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को जाता है.

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन में अब तक 12 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं तथा पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. इस दौरान वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 5 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज भी बने. आरसीबी आज हैदराबाद के साथ अपना 13वां मैच खेल रही हैं. आरसीबी की नजरें अब लीग चरण को टॉप 2 में समाप्त करने पर होंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड