IPL 2021 Auction: आईपीएल मैच के लिए 1097 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 18 फरवरी को चेन्नई में लगेगी बोली

आईपीएल मैच के लिए 1097 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

IPL 2021 Auction:  चेन्नई में 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए कुल 814 भारतीय खिलाड़ियों और 283 विदेशी खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। नीलामी चेन्नई में दोपहर 3 बजे से शुरू होनी है. वेबसाइट क्रिकबज के के अनुसार पंजीकृत खिलाड़ियों की श्रेणियां इस प्रकार हैं:

कैप्ड भारतीय (21 खिलाड़ी)

कैप्ड इंटरनेशनल (186 खिलाड़ी)

असोसिएट (27 खिलाड़ी)

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कम से कम 1 आईपीएल मैच खेले हैं- (50 खिलाड़ी)

विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्होंने कम से कम 1 आईपीएल मैच खेले हैं-(2 खिलाड़ी)

अनकैप्ड भारतीय (743 खिलाड़ी)

अनकैप्ड इंटरनेशनल (68 खिलाड़ी)

283 विदेशी खिलाड़ियों में से अधिकतम पंजीकृत 56 वेस्टइंडीज के हैं. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के 42 हैं तथा दक्षिण अफ्रीका के 38, श्रीलंका के 31, न्यूजीलैंड के 29 और इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी हैं.इसी तरह यूएई के 9, नेपाल के 8, स्कॉटलैंड के 7, बांग्लादेश के 5 और आयरलैंड, अमेरिका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के एक-एक खिलाड़ी को सूची से शामिल किया गया. यह भी पढ़े: IPL 2021: लसिथ मलिंगा की जगह ये 3 खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम में हो सकते हैं शामिल

सभी फ्रैंचाइजी को अपना अधिकतम कोटा चुनना था इसके लिए कुल 61 खिलाड़ियों की जरूरत होगी.बीसीसीआई के एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, अगर हर फ्रेंचाइजी में उनके दल में अधिकतम 25 खिलाड़ी होते हैं, तो 61 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जाएगा (जिनमें से 22 तक विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Weather Update: दिल्ली में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स