IPL 2021 Auction LIVE Updates: मुंबई की टीम में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए गुरुवार यानी आज चेन्नई में खिलाड़ियों की कुछ देर में बोली लगाई जाएगी. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए नीलामी प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं. इस नीलामी प्रक्रिया में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

18 Feb, 20:14 (IST)

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.

18 Feb, 19:56 (IST)

कोलकाता नाईट राइडर्स ने ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग को 75 लाख रुपए में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.

18 Feb, 18:23 (IST)

मोइसेस हेनरिक्स को पंजाब किंग्स की टीम ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा है.

18 Feb, 18:19 (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी टॉम कुरेन को पांच करोड़ 25 लाख में खरीदा है.

18 Feb, 18:14 (IST)

काइल जैमीसन को 15 करोड़ की बड़ी कीमत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा.

18 Feb, 17:48 (IST)

एम सिद्धार्थ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 लाख की रकम में खरीदा है.

18 Feb, 17:45 (IST)

केसी करियप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है.

18 Feb, 17:40 (IST)

रिले मेरेडिथ को 8 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा.

18 Feb, 17:32 (IST)

चेतन सकरिया को 1 करोड़ 20 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.

18 Feb, 17:21 (IST)

ऑलराउंडर खिलाड़ी के गौतम को 9 करोड़ 25 लाख रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा है.

Read more


IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए गुरुवार यानी आज चेन्नई (Chennai) में खिलाड़ियों की कुछ देर में बोली लगाई जाएगी. आईपीएल (IPL) की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए नीलामी प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं. इस नीलामी प्रक्रिया में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए देश के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने भी रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसके अलावा क्रिकेट फैंस की नजरें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के डेविड मलान, जेसन रॉय. टॉम बेंटन सहित कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों पर भी रहेगी.

यह भी पढ़ें- How To Watch IPL 2021 Auction Live Streaming in India: आईपीएल 2021 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports- Disney+Plus Hotstar समेत यहां देख सकते हैं फैंस

बता दें कि नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. 292 खिलाड़ियों की भाग्य का आज फैसला होने वाला है. पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 53 करोड़ रुपये की रकम है.

विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम में सबसे ज्यादा 11 स्थान खाली हैं. टीम के पास 35.4 करोड़ रुपये हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को केवल 3 ही खिलाड़ी खरीदने पड़ेंगे. हैदराबाद के पास 10 करोड़ 75 लाख रूपये बचे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी