IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में अबतक मैडन ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूचि

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने चरम पर है. इस सीजन में अबतक 38 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने 10 मुकाबलों के बाद सात जीत और महज तीन हार के बाद 14 (+0.774) अंक लेकर सबसे उपर पहले स्थान पर स्थित है.

आईपीएल (Photo Credits: Wikipedia)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन अपने चरम पर है. इस सीजन में अबतक 38 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम अपने 10 मुकाबलों के बाद सात जीत और महज तीन हार के बाद 14 (+0.774) अंक लेकर सबसे उपर पहले स्थान पर स्थित है. आईपीएल 2020 से पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थीं कि संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में फिरकी गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा, लेकिन इसके विपरीत देखा जा रहा है कि युएई (UAE) में अबतक तेज गेंदबाजों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक सर्वाधिक मैडन ओवर डालने वाले गेंदबाजों के बारे में तो इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) का नाम पहले स्थान पर आता है. चाहर ने आईपीएल 2020 में अबतक 10 मैच खेलते हुए 10 इनिंग्स में 38 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो मैडन ओवर डाले हैं.

यह भी पढ़ें- KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: कोलकाता के खिलाफ चला Virat Kohli का बल्ला तो ये 3 बड़े रिकॉर्ड बनने तय

चाहर के अलावा राशिद खान ने नौ मैच की नौ इनिंग्स में 36 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, नवदीप सैनी ने 10 मैच की नौ इनिंग्स में 34 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, शेल्ड्रेन कॉट्रेल ने छह मैच खेलते हुए छह इनिंग्स में 20 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, शिवम मावी ने सात मैच खेलते हुए सात इनिंग्स में 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, कगिसो रबाडा ने 10 मैच खेलते हुए 10 इनिंग्स में 39.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, ट्रेंट बोल्ट ने नौ मैच खेलते हुए नौ इनिंग्स में 35.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक, टी नटराजन ने नौ मैच खेलते हुए नौ इनिंग्स में 34.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक और अर्शदीप सिंह ने पांच मैच खेलते हुए पांच इनिंग्स में 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक मैडन ओवर डाले हैं.

बता दें कि आईपीएल 2020 में 38 मुकाबलों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पहले स्थान पर चल रहे हैं. रबाडा ने 10 मैच की 10 पारियों में सर्वाधिक 21 विकेट चटकाए हैं. वहीं दुसरे और तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह हैं. शमी ने अबतक 10 मैच खेलते हुए 10 पारियों में 16 और बुमराह ने नौ मैच खेलते हुए नौ पारियों में 15 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट