IPL 2020: आईपीएल में अंपायर के गलत फैसले से खुश नहीं सहवाग, कसा तंज

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल-13 में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अंपायर के गलत फैसले पर तंज कसा है. 158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान मयंक अग्रवाल और क्रिस जोर्डन बल्लेबाजी कर रहे थे.

वीरेंद्र सहवाग (Photo Credits: Instagram)

दुबई, 21 सितंबर: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल-13 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच अंपायर के गलत फैसले पर तंज कसा है. 158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान मयंक अग्रवाल और क्रिस जोर्डन बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी ओवर में जोर्डन द्वारा लिए गए रन को शॉर्ट रन दे दिया गया लेकिन रिप्ले में देखा गया तो जोर्डन का बल्ला पूरी तरह से क्रीज के पार था.

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं मैन ऑफ द मैच से खुश नहीं हूं. जिस अंपायर ने इसे शॉर्ट रन दिया उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था. शॉर्ट रन नहीं था. और यह अंतर पैदा कर गया."

यह भी पढ़ें: DC vs KXIP 2nd IPL Match 2020: मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने कही ये बड़ी बात

मैच 20 ओवरों में बराबरी पर रहा और इसलिए सुपर ओवर में गया. जहां दिल्ली ने मैच जीत लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड