IPL 2019: दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की जमकर की प्रशंसा, कहा- वह सात नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हैं

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं.

दिनेश कार्तिक (File Photo)

IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं. कार्तिक की टीम को शुक्रवार रात यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मुकाबले में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी. गिल ने मुकाबले में 39 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी.

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, "वह कठिन परिस्थितियों में शांत रहते हैं जोकि एक बेहतरीन स्किल है. उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है." कार्तिक ने कहा, "वह जानते हैं कि जब भी मौका होगा उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेजा जाएगा. अगर ऐसा नहीं भी होता है तो वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करके और टीम को जीत दिलाकर खुश हैं. मैं समझता हूं कि हमने उन्हें यह सभी चीजें बता दी थी और वह इससे खुश हैं."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद शिखर धवन ने कहा- पहले T20 शतक से चुकने का कोई मलाल नहीं

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इस सीजन में आठ अंकों के साथ आईपीएल की अंकतालिका में फिलहाल, दूसरे पायदान पर बना हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें