IPL 2019: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी करने का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 34वें मुकाबले में आज दिल्ली (Delhi) के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल किए हैं, और 10-10 अंको के साथ दोनों ही टीमें अंकतालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने आखिरी तीन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी है. मुंबई की टीम में हालांकि निरंतरता की कमी दिखी है. वह अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने में कामयाब रही थी.

यह भी पढ़ें- DC vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

बता दें कि दोनों टीमों के बीच आज का मैच हालांकि अलग होगा क्योंकि दोनों टीमों को कोटला की धीमी पिच का सामना करना है जो किसी भी लिहाज से आसान नहीं है. मुंबई के बल्लेबाज उन विकटों पर खेलने के आदि हैं जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. दिल्ली की टीम के पास भी शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत जैसे अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में क्रिकेट दिग्गजों का मानना है की आज का मैच काफी रोमांचक होगा.

टीमें इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RR vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें