IPL 2019: मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन का छलका दर्द, इस खिलाड़ी को बताया हार का कारण

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ बुधवार को यहां हुए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने माना कि केरन पोलार्ड (Kieron Pollard) की दमदार पारी मुकाबले को उनसे दूर ले गई.

आर. अश्विन (Photo: IANS)

IPL 2019: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ बुधवार को यहां हुए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच में हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने माना कि केरन पोलार्ड (Kieron Pollard) की दमदार पारी मुकाबले को उनसे दूर ले गई. पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैच के बाद अश्विन ने कहा, "मैच के आखिर में पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को हमसे दूर ले गए. हमें बहुत सारी सकारात्मक चीजें भी मिली. हमने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा मानसिक संतुलन दिखाया. राहुल ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की. हम अपनी योजनाओं को अधिक चतुराई से लागू कर सकते थे. गेल की पीठ में चोट आई है और हमें देखना होगा कि वह कैसे हैं."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को लगा बड़ा झटका, अहम मैचों से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गेंदबाजी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी? अश्विन ने कहा, "अंकित राजूपत की उंगलियों में चोट लगी थी और उनका पावरप्ले में तीन ओवर करना हमारे लिए बोनस साबित हुआ. हमने फिल्डिंग में निरंतरता नहीं दिखाई, शायद हम और बेहतर कर सकते थे और मैच जीत सकते थे. मैं समझता हूं कि हमने मैच जीतने के लिए प्रयाप्त रन बनाए थे."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Fact Check: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम ग्राउंडस्टाफ को 10 लाख रुपये दिए या नहीं, जानिए सच्चाई