आईपीएल-12: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals (Photo Credits: File Photo)

मोहाली: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. पंजाब ने दो बदलाव किया है। सैम कुरेन की जगह डेविड मिलर और सरफराज खान की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है. राजस्थान ने तीन बदलाव किए हैं। एश्टन टर्नर आईपीएल में पदार्पण कर रहे हैं. वह स्टीव स्मिथ की जगह आए हैं। इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी और ईश सोढी भी अंतिम एकादश में शामिल हैं.

टीम :

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, ईश सोढी.

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, डेविड मिलर, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, एंड्रयू टाई, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs WI Squad & Irani Cup: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित; शुभमन और श्रेयस को कमान, ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट