India Men’s Team Squad for Asian Games 2023 Announced: एशियाई खेल के लिए भारत की पुरुष टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में खेलेगी टीम इंडिया, रिंकू सिंह को मिला स्क्वाड में जगह
ऋतुराज गायकवाड़ (Photo Credits: Twitter)

India Men’s Team Squad for Asian Games 2023 Announced: बीसीसीआई ने एशियाई खेलों 2023 के लिए टीम की घोषणा कर दी है, रुतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. जबकि रिंकू सिंह को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया. पहले की रिपोर्टों के विपरीत, शिखर धवन इस टीम में शामिल नहीं हैं. अन्य युवाओं में यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा को हाल के दिनों में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए कॉल-अप से पुरस्कृत किया गया है. यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है. 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पुरुष क्रिकेट मैच टी20 फोर्मेट में होगी.

ट्वीट देखें: