India Women Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 28th Match Live Toss And Scorecard: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा हैं. इस टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला आज यानी 26 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले टीम के पास खुद को और बेहतर तैयार करने का सुनहरा मौका है. बांग्लादेश इस विश्व कप में महज एक मुकाबला जीत पाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, बांग्लादेश की कमान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? नवी मुंबई में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
नवी मुंबई में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs BAN W 28th ODI Match Playing XI)
Surprise, Surprise✨
Harmanpreet Kaur has finally won a toss and India opt to bat first against Bangladesh👀
Uma Chetry makes her ODI debut in place of Richa Ghosh👏
India also rest Sneh Rana and Kranti Goud in what is essentially a dead rubber🫣#Cricket #CWC25 #INDvBAN pic.twitter.com/Php7t2NEp5
— The Bridge (@the_bridge_in) October 26, 2025
टीम इंडिया (IND W Playing XI): प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर.
CWC 2025 BANGLADESH XI: MST S. Akhter, R. Haider, S. Akhter, N. Sultana (c & wk), S. Mostary, R. Moni, S. Akter, N. Akter, R. Khan, N. Akter Nishi, M. Akter.https://t.co/wtM2oOJx3L #CWC25 #INDvBAN
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 26, 2025
बांग्लादेश (BAN W Playing XI): सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी. टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को आगे के मुकाबलों में भी जारी रखना चाहेगी. टीम इंडिया को तीन हार के बाद जीत मिली थी. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल के बल्ले से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. बांग्लादेश भले ही इस विश्व कप में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, लेकिन उसने बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दी है. ऐसे में भारतीय टीम बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. टीम की स्पिन गेंदबाजी उनका सबसे मजबूत पक्ष है.
टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने पिछले 10 मैचों में 54.90 की औसत से 549 रन बनाए हैं. प्रतिका रावल ने 10 मैचों में 34.40 की औसत से 344 रन अपने नाम किए हैं. इसी तरह क्रांति गौड़ ने 10 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए साइवर-ब्रंट ने पिछले 10 मैचों में 54.25 की औसत से 334 रन बनाए हैं. इसी तरह गेंदबाजी में लिंसे स्मिथ ने पिछले 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल आठ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने छह मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, बांग्लादेश महिला की टीम को महज एक मैच में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला गया था.
नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY