IND vs IRE Women's T20 World Cup 2023: आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, डकवर्थ लुईस नियम से 5 रनों से मैच जीता

IND vs IRE Women's T20 World Cup 2023: सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आयरलैंड से था. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने  आयरलैंड को पांच रन से हराकर मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई है. दोनों देशों के बीच यह मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला गया. दरअसल  बारिश से बाधित इस मुकाबले का निर्णय डकवर्थ लुईस नियम से निकला.

इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों में छह अंक के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया. इस ग्रुप से इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह तय कर ली है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की इस प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ 87 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने छह विकेट पर 155 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय आयरलैंड को 8.2 ओवर में दो विकेट पर 54 रन पर रोक दिया.

Tweet: