IND vs WI: बेहद ही रोमांचक मोड़ पर टाई हुआ दूसरा वनडे, विराट पारी को होप ने किया फीका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार रात विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर जाकर टाई हो गया.

बेहद ही रोमांचक मोड़ पर टाई हुआ दूसरा वनडे (Photo Credit- Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार रात विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर जाकर टाई हो गया. भारतीय क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए थे जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम भी 50 ओवरों में सात विकेट पर 321 रन ही बना सकी.

युवा कैरेबियाई बल्लेबाज शाई होप ने नाबाद 123 रन बनाते हुए ने इस मैच को एक रोमांचक अंत तक पहुंचाया. अंतिम गेंद तक गए इस मैच में वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे और होप इस पर चौका जड़ा जिसके साथ ही स्कोर टाई हो गया, और दोनों टीम इस मुकाबले में बराबरी पर रही. अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली से जो कहा उसे पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे

मैच के आखिरी दो ओवर बेहद ही रोमांचक रहे, अंतिम दो ओवरों में वेस्टइंडीज को 20 रन चाहिए थे. मोहम्मद शमी ने मैच का 49 वां ओवर किया जिसमें वेस्टइंडीज मात्र 6 रन बना पाया. इसके बाद अंतिम ओवर उमेश यादव ने डाला जिसमें अंतिम ओवर में चौथी गेंद पर एश्ले नर्स को उमेश यादव ने अंबाती रायुडू के हाथों कैच करा दिया. अंतिम गेंद पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और शाई होप ने चौका जड़कर अपनी टीम को भारत के स्कोर (321) के बराबर पहुंचा दिया, हालांकि वे यहां जीत नहीं पाए लेकिन मैच टाई हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी