IND vs WI 3rd T20I 2019: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड्स, पढ़ें एक नजर में

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 67 रन से मात देते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. बता दें कि भारत द्वारा दिए गए 241 रन के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी.

विराट कोहली और किरोन पोलार्ड (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 3rd T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 67 रन से मात देते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. बता दें कि भारत द्वारा दिए गए 241 रन के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से सर्वाधिक 68 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड्स बनें, जो इस प्रकार हैं-

1- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज महज 21 गेदों का सामना करते हुए अपने T20 क्रिकेट करियर का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया. बता दें कि कोहली ने आज महज 29 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और सात छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

2- बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच खेले गए इस सीरीज में कुल 72 छक्के लगे, जो कि एक सीरीज के दौरान सर्वाधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड है.

3- रोहित शर्मा के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 404 छक्के हो गए हैं. रोहित से आगे अब केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534 छक्के) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 छक्के) हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I 2019: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को मुंबई में 67 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

4- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अब T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में क्रमशः पहले नंबर पर आ गए हैं. दोनों ही खिलाड़ियों के नाम T20 फॉर्मेट में फिलहाल 2633-2633 रन दर्ज है

5- टीम इंडिया ने आज 15वीं बार T20I क्रिकेट में 200 का आंकड़ा पार किया, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

बता दें कि आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को 91वें रनों की उम्दा पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया है. राहुल ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 56 गेदों का सामना करते हुए नौ और चार छक्के लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स