India vs South Africa T20 Series 2025: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा, चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें लिस्ट
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team T20 Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार यानी 9 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का 3 दिसंबर को ऐलान हो गया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: South Africa Women vs Ireland Women, 2nd T20I Match Boland Park Pitch Report: पार्ल में आयरलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे कमाल, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीस 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है. इस सीरीज के लिए दोनों देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. इसी तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में होगी. चलिए इस सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

अर्शदीप सिंह: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टीम इंडिया की तरफ से युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहले पायदान पर हैं. अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था. अर्शदीप सिंह ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 17 की उम्दा औसत के साथ 18 विकेट लेने में सफल रहे हैं. अर्शदीप सिंह की इकॉनमी रेट 9 की रही है. अर्शदीप सिंहका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है.

भुवनेश्वर कुमार: इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के एक और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था. अब तक भुवनेश्वर कुमार ने 12 मैच इस टीम के खिलाफ खेले हैं. इसकी 11 पारियों में भुवनेश्वर कुमार ने 18.50 की औसत से 14 विकेट चटकाए हैं. भुवनेश्वर कुमार की इकॉनमी 6.69 की रही है. भुवनेश्वर कुमार ने एक बार चार विकेट हॉल और एक बार पांच विकेट हॉल लिया है. भुवनेश्वर कुमार का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/24 का रहा है.

वरुण चक्रवर्ती: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2024 में खेला था. वरुण चक्रवर्ती ने अब तक चार मैच खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 11.50 की शानदार औसत के साथ 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती की इकॉनमी रेट 8.62 की रही है. वरुण चक्रवर्ती ने एक बार पांच विकेट हॉल भी लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/17 का रहा है.

रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या: इस लिस्ट में चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या हैं. इंटरनेशनलक्रिकेट से संन्यास ले चुके आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 मुकाबले खेले थे और 26.18 की औसत से 11 विकेट लेने में सफल रहे थे. हार्दिक पांड्या ने 16 मुकाबलों की 14 पारियों में 11 विकेट चटकाए हैं. हार्दिक पांड्या की इकॉनमी रेट 8.58 की रही है. हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.