India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: विराट कोहली का हुआ शानदार स्वागत, वीडियो देखकर जल भुन जाएंगे पाकिस्तानी फैन्स

भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) मैच की शुरुआत हो चुकी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pakistan) मैच की शुरुआत हो चुकी है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है.  आज मैच से पहले जब भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस के लिए मैदान में एंट्री ली, तब दर्शकों ने उनका शानदार स्वागत किया. जैसे ही विराट ड्रेसिंग रूम से बाहर निकले, तब स्टेडियम में मौजूद फैन्स ने उन्हें चीयर करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर विराट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट को ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों से उतरते हुए देखा जा सकता है. आप भी एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: घोड़े पर स्टेडियम पहुंचा फैन, देखें वीडियो

आपको बता दें कि विराट कोहली के लिए आज का मैच बेहद खास है. वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. विराट को वनडे मैचों में 11 हजार रन पूरे करने के लिए महज 57 रनों की जरुरत है. विराट 223 पारियों में सबसे तेज  11 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. सचिन तेंदुलकर ने 276 पारियों में 11 हजार रन पूरे किए थे.

भारत और पाकिस्तान के पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. जहां भारत को 4 मैचों में जीत हासिल हुई है, वहीं पकिस्तान एक मैच जीतने में सफल हुआ है. पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त दी थी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल पहुंचे गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह के एस्टेट और प्राइवेट हेलीकॉप्टर को देख रह गए हैरान, कहा- 'फाइनल बॉस'

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी