क्रिकेट

India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: घोड़े पर स्टेडियम पहुंचा फैन, देखें वीडियो

विश्व कप में इन दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है. 1992 से लेकर 2015 विश्व कप तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हो चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान कभी भी जीत नहीं पाया है. इस रिकार्ड से जरूर भारत को आत्मविश्वास मिलेगा.

India vs Pakistan, ICC Cricket World Cup 2019: घोड़े पर स्टेडियम पहुंचा फैन, देखें वीडियो
भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला

ICC Cricket World Cup में आज सबसे बड़ा मैच है. आज विराट की नेतृत्व में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. इस मुकाबले का इंतजार दोनों देशों के फैंस को काफी लम्बे समय से है. विराट के वीर आज वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मैच जीतने के इरादे से उतरेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पिछला मैच बारिश के कारण धुल गया था, मगर आज वो मुकाबला है, जिसका पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं और यह मुकाबला खास इसलिए भी है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले जो मैच खेला गया था, वो था आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल जहां भारत को मात मिली थी.

मैदान के अंदर और बाहर इस मुकाबले को लेकर दोनों देशों की फैंस में जबरदस्त रोमांच और उत्साह है. मैनचेस्टर में पाकिस्तान टीम का एक फैन घोड़े पर स्टेडियम पहुंचा. देखें विडियो....

अगर विश्व कप में इन दोनों टीमों की बात की जाए तो भारत कभी भी इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान से हारा नहीं है. 1992 से लेकर 2015 विश्व कप तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हो चुकी हैं लेकिन पाकिस्तान कभी भी जीत नहीं पाया है. इस रिकार्ड से जरूर भारत को आत्मविश्वास मिलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).