Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 4th T20I Match Live Streaming: आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के हाथों सात विकेट से रायपुर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली हैं. अब भारतीय क्रिकेट फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब, कहां और किस तारीख को खेला जाएगा है. तो चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं.
इन खिलाड़ियों पर गुवाहाटी में रहेंगी नजरें
तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?
भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.
दोनों टीमों की बीच हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर
टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम तीन बार 200+ के स्कोर बनाया हैं. न्यूजीलैंड का हाईएस्ट स्कोर साल 2019 में वेलिंगटन में बनाया गया 219/6 का है. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर 66 रन है, जो उसने साल 2023 में अहमदाबाद में बनाया था. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 238/7 है, जो उसने पिछले मुकाबले में नागपुर में बनाया था. टीम इंडिया का न्यूनतम स्कोर 79 रन है, जो उसने साल 2016 में नागपुर में बनाया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 में 40 गेंदों पर 78 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज से कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ईश सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी पसंद है. इस अनुभवी स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 21.46 की औसत से कुल 26 विकेट लिए हैं.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY