Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 4th T20I Match Live Streaming and TV Telecast Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 4th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के हाथों सात विकेट से रायपुर में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर ली हैं. अब भारतीय क्रिकेट फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला कब, कहां और किस तारीख को खेला जाएगा है. तो चलिए इस बारे में हम आपको बताते हैं.
इन खिलाड़ियों पर गुवाहाटी में रहेंगी नजरें
तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव पर बल्लेबाजी के दौरान नजरें रहेंगी. तो वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह से फैंस को उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये सभी खिलाड़ी सीरीज में अब तक टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. अभिषेक, सूर्या और ईशान एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं. जबकि वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह के खाते में भी विकेट मौजूद हैं.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.
IND vs NZ 4th T20I Match 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियम: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
मैच की तारीख: 25 जनवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
कैसे और कहां देखें टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों के लिए, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क सीरीज के लिए आधिकारिक टेलीविजन भागीदार बना हुआ है. सभी आठ मैचों का मैच से पहले और मैच के बाद के व्यापक विश्लेषण के साथ सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, इस मुकाबले की डिजिटल स्ट्रीमिंग विशेष रूप से JioHotstar मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक हाई-डेफिनिशन इंटरैक्टिव सुविधाओं के साथ हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में मैचों तक पहुंच सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs NZ 4th T20I Match Playing Prediction)
टीम इंडिया: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY