India vs New Zealand 2nd ODI 2019: रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए किया कमाल

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आज खेले गए न्यूजीलैंड के बे ओवल (Bay Oval) के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शतकीय साझेदारी कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा और शिखर धवन (Photo Credit: Getty Images)

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने आज खेले गए न्यूजीलैंड के बे ओवल (Bay Oval) के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में शतकीय साझेदारी कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है.

जी हां रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच यह वनडे में 14वीं शतकीय साझेदारी थी. इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के 13 शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच मे रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ वह वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand 2nd ODI: रोहित शर्मा, विराट कोहली, धोनी का मैदान पर खूब चला बल्ला, भारत ने दिया विशाल लक्ष्य

रोहित ने धवन से ज्यादा शतकीय साझेदारी कप्तान विराट कोहली के साथ की है. रोहित ने कोहली के साथ कुल 15 शतकीय साझेदारियों को अंजाम दिया है. सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियों का रिकॉर्ड सचिन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम है. इन दोनों ने कुल 26 शतकीय साझेदारियों को अंजाम दिया है.

सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के नाम न सिर्फ भारत के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है बल्कि विश्व क्रिकेट में वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां इन दोनों ने ही की हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs West Indies, 1st ODI Match Greenfield International Stadium Pitch Report: तिरुवनंतपुरम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी