India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, सुपर 8 में जाना लगभग तय; यहां देखें IND बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट के सुपर 8 में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, नामीबिया की टीम लगातार दूसरा मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 25 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 104 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 209 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 24 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा हार्दिक पांड्या ने 52 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को बेन शिकोंगो ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. गेरहार्ड इरास्मस के अलावा बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बोर्ड पर जड़ दिए. नामीबिया की पूरी टीम 18.2 ओवर में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. नामीबिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान लौरेन स्टीनकैंप ने 20 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाए. लौरेन स्टीनकैंप के अलावा जान फ्राइलिन्क ने 22 रन बटोरे.

वहीं, टीम इंडिया को अर्शदीप सिंह ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती के अलावा हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला रविवार यानी 15 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 209/9, 20 ओवर (संजू सैमसन 22 रन, ईशान किशन 61 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव 12 रन, हार्दिक पांड्या 52 रन, शिवम दुबे 23 रन, रिंकू सिंह 1 रन, अक्षर पटेल 0 रन, वरुण चक्रवर्ती नाबाद 1 रन और अर्शदीप सिंह 2 रन.)

नामीबिया की गेंदबाजी: (बेन शिकोंगो 1 विकेट, गेरहार्ड इरास्मस 4 विकेट, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ 1 विकेट और जेजे स्मिट 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 116/10, 18.2 ओवर (लौरेन स्टीनकैंप 29 रन, जान फ्राइलिन्क 22 रन, जान निकोल लोफ्टी-ईटन 13 रन, गेरहार्ड इरास्मस 18 रन, जेजे स्मिट 0 रन, ज़ेन ग्रीन 11 रन, रूबेन ट्रम्पेलमैन 6 रन, मालन क्रूगर 5 रन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ 4 रन, बेन शिकोंगो 0 रन और मैक्स हेंगो नाबाद 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट, हार्दिक पांड्या 2 विकेट, अक्षर पटेल 2 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट, शिवम दुबे 1 विकेट और जसप्रीत बुमराह 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.